दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 13 साल का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, नवंबर में छूट रहे पसीने

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 6:24 AM GMT
दिल्ली में 13 साल का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, नवंबर में छूट रहे पसीने
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली में पलूशन ने गर्मी बढ़ा दी है जिसकी वजह से रात में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में गर्मी का 13 साल का रेकॉर्ड टूटा है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि अभी बारिश की संभावना भी है।

नवंबर में कब कितना रहा अधिकतम तापमान

7 नवंबर 2022- 33 डिग्री

4 नवंबर 2008- 33.5 डिग्री

3 नवंबर 2001 - 36.1 डिग्री

वहीं, हवाओं में नमी का स्तर 38 से 96 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तामपान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रहेगा।

गुरुवार को हल्की बारिश के अनुमान:

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 8 और 9 नवंबर को आंशिक बादल दिखाई देंगे। 10 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सर्दियों की यह पहली बारिश होगी। बारिश यदि हल्की हुई, तो यह प्रदूषण की समस्या को गंभीर कर सकती है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 10 से 13 नवंबर तक 30 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। यह 16 से 17 डिग्री के आस-पास रहेगा।

स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी अभी 30 डिग्री से नीचे आने की संभावना नहीं हैं। दोनों ही अगले दो से तीन दिनों तक सामान्य से ऊपर रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हवाएं हल्की रहेंगी और दक्षिण पूर्वी दिशा से चलेंगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली-एनसीआर के आस-पास कुछ समय तक सर्कुलेशन भी बना रहेगा।

Next Story