- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Modinagar: ई-रिक्शा...
दिल्ली-एनसीआर
Modinagar: ई-रिक्शा में बैठी महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Admindelhi1
5 July 2025 5:42 PM IST

x
"ई-रिक्शा में जा रही महिला से लूटी चेन"
मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के समीप बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के गांव सीकरी खुर्द निवासी महिला मोनिका ने बताया कि वह दोपहर के समय बस स्टैंड मार्केट में खरीदारी करने आई थी। करीब तीन बजे खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह तेल मिल गेट के समीप पहुंची तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली। मोनिका और ई-रिक्शा चालक ने शोर मचाया, कुछ राहगीरों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Tagsमोदीनगरदिल्ली-मेरठ मार्गई-रिक्शाबैठी महिलादिनदहाड़ेचेन स्नैचिंगModinagarDelhi-Meerut RoadE-rickshawwoman sittingin broad daylightchain snatchingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





