दिल्ली-एनसीआर

दर्द से करहाते रहे दोनों पति ने तोड़ा दम, बेरहम कार सवार

Admin4
29 Aug 2022 11:20 AM GMT
दर्द से करहाते रहे दोनों पति ने तोड़ा दम, बेरहम कार सवार
x

हादसे के बाद कार चालक पुश्ता की ओर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जहां बुजुर्ग हीरालाल (75) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (72) की हालत नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी इलाके में रविवार मॉर्निंग वॉक के लिए निकले बुजुर्ग दंपती को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में दपंती को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग हीरालाल (75) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (72) की हालत नाजुक बनी हुई है। गीता कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, हीरालाल परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा संजीव कुमार व बाकी सदस्य हैं। हीरालाल रोजाना सुबह के समय पत्नी के साथ सैर करने जाते थे। रविवार तड़के भी दोनों एक साथ निकले थे। सुबह 6.50 बजे दोनों जैसे ही दमकल केंद्र के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक पुश्ता की ओर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में दंपती को अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सफेद रंग की कार जिसने दोनों को टक्कर मारी है वह गीता कालोनी थाने की ओर से पुश्ता रोड की ओर जा रही थी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।

Next Story