दिल्ली-एनसीआर

विधायक सुनील शर्मा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Suhani Malik
1 Aug 2022 10:35 AM GMT
विधायक सुनील शर्मा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
x

ब्रेकिंग न्यूज़: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी देश के किसी भी राज्य में इतने बड़े अंतर से किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की थी। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है।साहिबाबाद विधानसभा चुनाव 2022 में सूबे की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर प्रचंड जीत हासिल करने वाले विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उन्हें बुक, मेडल और एक कार्ड देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और इसका श्रेय क्षेत्र के लोगों को दिया। चुनाव में भाजपा से दूसरी बार प्रत्याशी रहे सुनील शर्मा का मुकाबला सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी अमरपाल शर्मा से था।

सुनील शर्मा ने सर्वाधिक तीन लाख 22 हजार 45 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे अमरपाल शर्मा को एक लाख 77 हजार 59 वोट मिले। सुनील शर्मा ने दो लाख 14 हजार 835 वोटों का सर्वाधिक अंतर पाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी देश के किसी भी राज्य में इतने बड़े अंतर से किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की थी। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। समर्थकों, पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने जमकर बधाई दी।

Next Story