दिल्ली-एनसीआर

बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर जंगल में फेंका, सौतेली मां पर मामला दर्ज

Admin Delhi 1
2 Sep 2022 1:08 PM GMT
बदमाशों ने 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर जंगल में फेंका, सौतेली मां पर मामला दर्ज
x

एनसीआर गाजियाबाद क्राइम न्यूज़: लोनी क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बदमाशों ने बंधक बनाकर जंगल में फेंक दिया। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने का प्रयास भी किया। किशोरी के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। बेहोश किशोरी को देखकर राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने अपनी सौतेली मां पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

मां के मरने के बाद पिता ने की थी दूसरी शादी: लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां की 7 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। करीब 2 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद सौतेली मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। सौतेली मां किशोरी के अपने प्रेमी के साथ सम्बन्ध बनवाना चाहती थी।

नशीले पदार्थ सूंघाकर किया बेहोश: किशोरी ने बताया कि जब उसने पड़ोसी से मिलने के लिए इंकार कर दिया। वह बुधवार रात को दवाई लेने के लिए जा रही थी। तभी अचानक पीछे से ई रिक्शा में कुछ बदमाश आए और नशीला पदार्थ सूंघाकर अपने साथ ले गए। जिसके बाद किशोरी के हाथ पैर बांध दिए और गले में रस्सी बांध दी। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की कोशिश की थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया बंधन मुक्त: किशोरी निठौरा रोड अंडरपास के पास जंगल में पड़ी हुई मिली। राहगीरों ने किशोरी को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर किशोरी को बंधन मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी का आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास किया गया है। किशोरी ने पुलिस से शिकायत करते हुए पड़ोसी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोनी कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story