दिल्ली-एनसीआर

बदमाशों ने मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF की महिला कांस्टेबल को लूटा, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
20 Jun 2022 6:41 PM IST
बदमाशों ने मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF की महिला कांस्टेबल को लूटा, मामला दर्ज
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश में पुलिस लगातार बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। हालही में गाजियाबाद पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान ढेर किया था। उसके बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। आए दिन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यहां तक की बदमाशों के निशाने पर पुलिस भी है। स्कूटी सवार बदमाशों ने सीआईएसएफ में तैनात महिला कांस्टेबल से मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि महिला कांस्टेबल को जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बार्डर थाना एरिया के जोहरी एंक्लेव मेट्रो स्टेशन के पास महिला कांस्टेबल जा रही थी। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर दो बदमाश आ गए। महिला कांस्टेबल मेट्रो की सुरक्षा में तैनात हैं। रोज की तरफ महिला कांस्टेबल घर से जौहरी एंक्लेव मेट्रो स्टेशन जा रही थी। स्टेशन के पास ही बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया। लूट के बाद उन्होंने शोर मचा दिया। साथ ही कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। ये जौहरीपुर में परिवार के साथ रहती है। सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। वहीं, पुलिस भी पहुंच गई।

महिला कांस्टेबल ने बताया कि दूसरी फोन से अपने फोन पर कॉल किया था। बदमाशों ने फोन उठा लिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने कहा था कि रोज यहीं से गुजरती हो, देख लेंगे। धमकी देने के बाद बदमाश ने फोन को स्विच ऑफ कर दिया है। उसके कवर में करीब 2 हजार रुपये रखे हुए थे। लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी योगेंद्र पवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story