दिल्ली-एनसीआर

साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे शख्स की मामूली कहासुनी, चाकू से गोदकर की हत्या

jantaserishta.com
20 May 2022 9:21 PM IST
साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे शख्स की मामूली कहासुनी, चाकू से गोदकर की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे एक शख्स की मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मेरठ के रहने वाले 45 वर्षीय विजय अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचा था. विजय के साले सुभाष की मौत कैंसर के चलते हो गई थी. दाह संस्कार के बाद घर में तमाम लोग मौजूद थे. इसी दौरान विजय अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पीने लगा. शराब पीने के दौरान ही विजय की वहां पर मौजूद आकाश के साथ कहासुनी हो गई.
इसके बाद विजय ने आकाश को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर आकाश ने चाकू उठाया और विजय पर कई बार हमले कर दिए. विजय चाकू के हमले से बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद उसे तुरंत एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story