- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बाढ़ की आशंका पर एक्शन...
दिल्ली-एनसीआर
बाढ़ की आशंका पर एक्शन मोड में मंत्री प्रवेश वर्मा, डीएम के साथ की बैठक
SHIDDHANT
2 Sept 2025 11:03 PM IST

x
DELHI दिल्ली: यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसी सिलसिले में मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को दिल्ली के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए आयोजित की गई, जिसमें आपातकालीन तैयारियों, राहत व्यवस्था, जलभराव नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई को हरगिज़ सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। मंत्री वर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के सभी जिलों के डीएम के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आपातकालीन इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। मैंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखना और जलभराव से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
प्रवेश वर्मा ने एक अन्य एक्स पोस्ट के जरिए रेलवे क्रॉसिंग की समीक्षा के लिए रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की जानकारी दी। प्रवेश वर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रगति मैदान अंडरपास 5, जल निकासी कार्यों और रेलवे क्रॉसिंग की समीक्षा के लिए रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। मैंने दोनों विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि नागरिकों को जलभराव या भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े। जन सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।"
Tagsदिल्लीयमुना जलस्तरबाढ़ अलर्टप्रवेश वर्माडीएम समीक्षा बैठकआपातकालीन तैयारियांजलभराव नियंत्रणरेलवे क्रॉसिंगलोक निर्माण विभागनागरिक सुरक्षावीडियो कॉन्फ़्रेंसिंगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





