दिल्ली-एनसीआर

मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में आ गया मानसून

Tara Tandi
17 Jun 2022 11:13 AM IST
मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में आ गया मानसून
x
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अब तापमान नीचे लुढ़कता दिख रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह तेज हवा के साथ बूंदबांदी दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर मिली।

सबसे खुशी की बात यह है कि दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में मानसून आज प्रवेश कर करने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां भी प्रवेश कर गया मानसून
आईएमडी के मुताबिक, भुवनेश्वर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज दक्षिण ओडिशा से प्रवेश कर गया है। मानसून ने कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर जिलों को पूरी तरह से कवर कर लिया है। नुआपाड़ा, कालाहांडी और रायगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों को आंशिक रूप बादल छाए हुए हैं। मानसून की शुरुआत के साथ, राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना लगी है। आने वाले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
वहीं, आईएमडी ने मेघालय के लिए 'रेड अलर्ट' और शुक्रवार और शनिवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया है। खारगुली क्षेत्र के जॉयपुर, बोंडा कॉलोनी, दक्षिण सरानिया, गीतानगर के अमायापुर और 12 माइल समेत कई इलाकों में मलबा जमा होने से सड़क पर जाम लग गया। अधिकारियों के मुताबिक, निजारापार की ओर जाने वाली सड़क को साफ करने का काम चल रहा है। राज्य के कम से कम 18 जिलों में अभी भी भारी का दौर देखने को मिल रहा है।
इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी इलाकों में अगले दो दिन में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना जताई गई है। इन सभी राज्यों में सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिसके साथ ही गरज भी देखने को मिल रही है। साथ ही बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।


Next Story