दिल्ली-एनसीआर

मौसम विभाग की आज दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी, जानिए अगला हफ्ता कैसा रहेगा मौसम का हाल

Admin Delhi 1
27 July 2022 8:27 AM GMT
मौसम विभाग की आज दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी, जानिए अगला हफ्ता कैसा रहेगा मौसम का हाल
x

दिल्ली न्यूज़: देशभर में मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी कई राज्यों में बारिश (rain) होने का नाम नहीं ले रही है। तो कही जगहों पर कहर बनकर बरस रही है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश होने की आशंका जताई है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। वैसे तो मानसून को आए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन दिल्ली में अब तक लगातार बारिश नहीं हुई है। लेकिन रोजाना हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, इस दौरान आसमान साफ रह सकता है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वही मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के लोगों को इस पूरे हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण 27 जुलाई से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रही थी, लेकिन बुधवार से इसके उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तो वही दूसरी ओर हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही राजस्थान में मूसलाधार बारिश अभी भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश के हालात बने हुए हैं। इन दोनों राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से सभी जिलों के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। वही उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां भी कुछ जगहों पर बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है।

Next Story