दिल्ली-एनसीआर

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दिल्ली एनसीआर में इस बार पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ ठंड

Admin Delhi 1
17 Nov 2022 7:49 AM GMT
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, दिल्ली एनसीआर में इस बार पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ ठंड
x

दिल्ली: पहाड़ों से ठंडी हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। यह हवाएं तीन दिनों तक राजधानी में लगातार पहुंचेंगी। ऐसे में तापमान में अगले कुछ दिनों तक और कमी आ सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं 19 नवंबर तक राजधानी में आती रहेंगी।

हाल ही में कश्मीर घाटी में पड़ी बर्फ और हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी हो जाने से अगले कुछ दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। साथ ही दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में इस बार दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक ठंड इसलिए अधिक नहीं पड़ी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते से ठंड अपने रंग में आने लगेगी। दिसंबर की शुरुआत में पारा और भी नीचे चला जाएगा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाके में तापमान कम होगा और इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। अभी पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इससे उत्तर में बर्फ से ढके पर्वतीय इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हवा की गति बेहतर होने और पंजाब में पराली जलाए जाने की घटनाओं में गिरावट आने से पिछले तीन दिनों में वायु गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है।

Next Story