दिल्ली-एनसीआर

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई

Admin4
14 Sep 2023 7:26 AM GMT
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई
x
दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। IMD 15 और 16 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश होने की संभावना जताई है। राजधानी के मौसम के 19 सितंबर तक हल्की बारिश वाला ही बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। बता दें कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
हालांकि IMD ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। IMD द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
Next Story