दिल्ली-एनसीआर

पूरे उत्तर भारत में माइनस 4 तक जाएगा पारा

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 6:08 AM GMT
पूरे उत्तर भारत में माइनस 4 तक जाएगा पारा
x

दिल्ली: अगले सप्ताह पूरे उत्तर भारत में पारा माइनस चार डिग्री तक गिर सकता है, यह संभावना जताई है एक मौसम विशेषज्ञ ने। जिसने बकायदा ट्वीट करके यह चेतावनी दी है। चेतावनी के अनुसार 14 से 19 जनवरी के बीच पारा लुढ़केगा। भारत मौसम विभाग भी चेतावनी दे चुका है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार से भीषण ठंड पड़ेगी।

मौसम एक्सपर्ट नवदीप दाहिया ट्वीट किया है कि यह नहीं पता कि इसे कैसा रखा जाए। लेकिन भारत में शीलहर का आगामाी दौर 14 से 19 जवरी के दौरान वास्तव में चर्म पर है और 16 से 19 जवरी को चरम पर होगा। मेरे करियर में अब तक किसी भविष्यवाणी मॉडल में तापमान इतना कम नहीं देखा गया है। मैदानी इलाकों में हिमीकरण -4 से दो डिग्री वाह। दाहिया ने अगले ट्वीट में लिखा है कि यह एक ऐतिहासिक वर्ष रहने वाला है इस महीने के 11 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़़ी है और आने वाले दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है। जनवरी 2023 इतिहास का सबसे सर्द माह हो सकता है. यहां तक कि यह 21वीं सदी का सबसे सर्द माह कहला सकता है।

अपने ट्वीट पर दाहिया का जवाब है, दिल्ली में -2.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरने का रिकॉर्ड है और माइनस 1 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन आने वाले समय में बर्फबारी नहीं होने जा रही है। जब भी सर्दी में बारिश होती है तो न्यूनतम तापमान हमेशा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है। नवदीप दाहिया के ये ट्वीट्स खूब रिट्विट किए जा रहे हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों ने उनके ट्वीट देखे है।

Next Story