- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शाहीन बाग में आज फिर...
शाहीन बाग में आज फिर चल सकता है MCD का बुलडोजर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके पर आज नगर निगम का बुलडोजर चल सकता है, ये वही इलाका है, जहां कुछ महीनों पहले CAA-NRC के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े 10 बजे दक्षिणी दिल्ली एमसीडी की बुलडोजर चलाने की योजना है. योजना के अनुसार शाहीन बाग जी ब्लॉक जसोला कैनाल से कालिंदी कुंज पार्क तक बुलडोजर के सहारे अवैध अतिक्रमण हटाया जाना है. बुलडोजर का यह एक्शन पिछले सप्ताह गुरुवार को होना था लेकिन पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं मिलने के कारण इसे आगे के लिए टाल दिया गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





