दिल्ली-एनसीआर

एमसीडी उपचुनाव के नतीजों पर बोले मेयर राजा इकबाल, जनता भगवान हमें उसका फैसला स्वीकार

SHIDDHANT
3 Dec 2025 9:26 PM IST
एमसीडी उपचुनाव के नतीजों पर बोले मेयर राजा इकबाल, जनता भगवान हमें उसका फैसला स्वीकार
x
Delhi दिल्ली। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि जनता भगवान होती है। हम जनता के नतीजों को सहर्ष स्वीकार करते हैं। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। जनता ने बहुत अच्छा फैसला दिया है। हमारी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। हमारे वोटिंग प्रतिशत में 45 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि काफी लंबे समय के बाद दिल्ली के चांदनी चौक के इलाके की सीट भाजपा के खाते में आई है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि जनता एक बार फिर से भाजपा के साथ है। वो चाहती है कि भाजपा को जीत मिले। भाजपा हमेशा से ही प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करती हुई है। इसी का नतीजा है कि आज चांदनी चौक में भी कमल खिला है।
उन्होंने आगे कहा कि यह उपचुनाव था। आमतौर पर उपचुनाव में लोगों की रुचि कम होती है। लोग मतदान करने से गुरेज करते हैं। यह लोकल मुद्दे का चुनाव होता था। यहां मुकाबला बिल्कुल कांटे का दिखा है। सभी सीटों के बीच में तुलनात्मक रूप से 50 से 60 सीटों के बीच का अंतर रहा है।
मेयर ने कहा कि दिल्ली की जनता नगर निगम और मुख्यमंत्री के कामों से खुश हैं, क्योंकि हम लोग जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पहले से ही स्ट्रेंथ थी। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। निगम पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। काम करने में हम किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहे हैं और हम आगे भी अच्छे से काम करेंगे। हम दिल्ली की जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगे। दिल्ली की जनता ने हमसे उम्मीदें रखी हैं, हम उन उम्मीदों को पूरा करेंगे।
Next Story