- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नौसैनिक हेलीकॉप्टर से...
दिल्ली-एनसीआर
नौसैनिक हेलीकॉप्टर से नियंत्रित की गई पेट्रोलियम भंडार में लगी भयंकर आग
SHIDDHANT
8 Sept 2025 10:53 PM IST

x
delhi दिल्ली: पेट्रोलियम के विशाल भंडार में लगी आग पर काबू पाने के लिए नौसैनिक जहाज और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। भारतीय नौसेना के मुताबिक दक्षिण भारत के विशाखापटनम स्थित एक पेट्रोलियम भंडार में यह आग रविवार रात लगी थी। आग पर काबू पाने की कार्रवाई सोमवार को भी रही। सोमवार को नौसेना के हेलीकॉप्टर ने कई उड़ानें भरीं और आग पर काबू पाने के लिए पानी और फोम की बौछारें की हैं। भारतीय नौसेना के समुद्री जहाज आईएनएस डेगा व सी किंग हेलीकॉप्टर ने पेट्रोलियम के इस भंडार में लगी आग को बुझाने का काम किया है। नौसेना के मुताबिक यह आग विशाखापटनम स्थित ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम केमिकल्स में लगी है। हेलीकॉप्टर को अंडरस्लंग फायर बकेट से लैस किया गया है। आग पर नियंत्रण कर लिया गया है, हालांकि नौसेना का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।
नौसेना को मिली जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टणम स्थित ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम केमिकल्स में 7 सितंबर को आग लग गई थी। सूचना मिलते ही औद्योगिक एजेंसियों और भारतीय नौसेना के फायर एवं फोम टेंडर तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए संयुक्त प्रयास प्रारंभ किए गए। रविवार रात से ही आग बुझाने के यह प्रयास लगातार जारी रहे। इस बीच सोमवार को आग बुझाने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किए गए। इसके तहत सोमवार को भारतीय नौसेना का सी किंग हेलीकॉप्टर राहत एवं अग्निशमन कार्यों में लगाया गया। हेलीकॉप्टर को अंडरस्लंग फायर बकेट से लैस किया गया है। नौसेना का कहना है कि सी किंग हेलीकॉप्टर ने आईएनएस डेगा से उड़ान भरते हुए अब तक आग पर कई बार पानी एवं फोम की बौछारें कीं। हेलीकॉप्टर की इन कई सॉर्टियों (उड़ान) के माध्यम से आग के केंद्र पर लगातार पानी एवं फोम डाला गया, जिससे तापमान में गिरावट आई और लपटों को दबाने में सफलता मिली है।
नौसेना के मुताबिक सुरक्षा बलों और एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग को नियंत्रण में लाया जा चुका है, हालांकि शीतलक एवं फायर फाइटिंग की कार्रवाई अभी भी जारी है। नौसेना का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि इस अग्नि संवेदनशील क्षेत्र में आग किसी भी प्रकार की स्थिति दोबारा न बने। भारतीय नौसेना एवं औद्योगिक इकाइयों की इस तेज प्रतिक्रिया एवं संयुक्त कार्रवाई ने इस बड़े अग्निकांड को फैलने से रोका और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान से बचाया है। गौरतलब है कि यहां विशाल भंडारण टैंक हैं, जिनमें पेट्रोलियम पदार्थ हैं। इनमें से एक टैंक में आग लगी थी। यदि नौसेना की मदद से तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती तो यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी चपेट में आस-पास के अन्य क्षेत्र भी आ सकते थे। साथ ही इससे पर्यावरण को भी एक बड़ा नुकसान पहुंच सकता था। लेकिन नौसेना द्वारा उपलब्ध कराई गई तुरंत सहायता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
Tagsविशाखापटनमपेट्रोलियम भंडारआगभारतीय नौसेनाआईएनएस डेगासी किंग हेलीकॉप्टरफोम और पानी की बौछारऔद्योगिक सुरक्षाअग्निकांड नियंत्रण।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





