दिल्ली-एनसीआर

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

jantaserishta.com
3 Jun 2022 9:23 PM IST
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद
x

नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हैं. आग लगने से चारों तरफ धुएं के बादल नजर आने लगे. चार फीट की दूरी तक सबकुछ धुंधला हो गया. वहीं, आग के चलते आसपास के इलाकों में जहरीला धुआं फैलने लगा. दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग को बुझाने का प्रयास जा जारी है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भलस्वा लैंडफिल साइट पर भड़की आग 39 दिन पहले लगी है, जो धधक रही है. गर्मी के कारण कूड़ा सूख जाने से शुक्रवार को धधकती हुई चिंगारियों ने आग का विकराल रूप ले लिया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story