- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नई दिल्ली में मार्को...
नई दिल्ली में मार्को रुबियो की ‘America First’ वीजा पहल की घोषणा

Delhi दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने शनिवार को नई दिल्ली में वीजा प्रक्रिया को लेकर एक नई पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड स्टेट्स जल्द ही एक नया ‘अमेरिका फर्स्ट’ टूल शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य वीजा एप्लीकेशन की शेड्यूलिंग प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और प्राथमिकता आधारित बनाना है।
इस नई व्यवस्था के तहत खास तौर पर बिज़नेस प्रोफेशनल्स द्वारा दाखिल किए गए वीजा आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि इससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की यात्रा प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी हो सकेगी।
मार्को रुबियो ने यह जानकारी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में नए सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान दी। यह नई बिल्डिंग वीजा और कॉन्सुलर सेवाओं को मजबूत करने और बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
रुबियो ने इस मौके पर कहा कि नया कॉन्सुलर विंग अमेरिकी दूतावास में वीजा प्रोसेसिंग और सुरक्षा जांच से जुड़ी सुविधाओं को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिका की सीमा सुरक्षा को और सख्त बनाना और आवेदन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
Dedicated a new consular wing at our Embassy in New Delhi that will provide the necessary infrastructure for more rigorous vetting, processing, and screening to protect U.S. borders.
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 23, 2026
Every visa decision is a national security decision, and I’m proud to empower the Americans who… pic.twitter.com/zv9bQWM7JS
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस संबंध में पोस्ट किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित दूतावास में एक नया कॉन्सुलर विंग समर्पित किया गया है, जो अधिक सख्त जांच, बेहतर प्रोसेसिंग और स्क्रीनिंग के लिए आवश्यक ढांचा उपलब्ध कराएगा।
अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, यह कदम वीजा प्रणाली को आधुनिक बनाने और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। इससे न केवल आवेदन प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि संदिग्ध मामलों की बेहतर जांच भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
नई पहल को अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते कूटनीतिक और व्यापारिक संबंधों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से विशेष रूप से व्यवसायिक यात्रियों और पेशेवरों को लाभ मिल सकता है।
नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में इस नई सुविधा के उद्घाटन के साथ ही वीजा और कांसुलर सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे दूतावास की कार्यक्षमता और प्रोसेसिंग क्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
फिलहाल इस नए ‘अमेरिका फर्स्ट’ टूल के लागू होने की समय-सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसे वीजा प्रक्रिया में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।





