दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के कई पार्षदों ने अभी तक निगम को नहीं लौटाए लैपटॉप

Admin Delhi 1
6 July 2022 11:55 AM IST
दिल्ली नगर निगम के कई पार्षदों ने अभी तक निगम को नहीं लौटाए लैपटॉप
x

दिल्ली नगर निगम न्यूज़: भाजपा शासित दिल्ली के पूर्वकालीक तीनों निगम के कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व पार्षदों को निगम से मिले लैपटॉप लौटाने थे, लेकिन अभी तक पार्षदों ने एकीकृत दिल्ली नगर निगम को लैपटॉप नहीं लौटाया है। जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 104 पार्षद, 10 मनोनीत सदस्यों में से करीब 25 पार्षद व मनोनीत सदस्यों ने अभी तक अपने लैपटॉप निगम प्रशासन को नहीं लौटाए हैं। निगम के अनुसार कुछ पार्षद ऐसे भी है जो अब अपने दिए गए पते पर नहीं मिलते हैं और पत्र वापिस निगम कार्यालय आ जाता है। बताया यह भी जा रहा है कि पार्षद व मनोनीत सदस्य एमसीडी की तरफ से जाने वाले फोन भी रिसीव नहीं कर रहें हैं।

पार्षदों व मनोनीत सदस्यों को करीब 6 बार लैपटॉप लौटाने या निर्धारित राशि जमा कराने के लिए रिमाइंडर पत्र भेजे गए हैं, लेकिन पार्षद ना कोई जवाब दे रहे हैं और ना ही लैपटॉप जमा करा रहे हैं। निगम के एक आदेश के अनुसार 31 मार्च 2022 तक सभी पार्षदों व मनोनीत निगम पार्षदों ने अपने लैपटॉप या उसके एवज में निर्धारित राशि निगम प्रशासन का जमा करानी थी।

Next Story