- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जीडीपी ग्रोथ से...
दिल्ली-एनसीआर
जीडीपी ग्रोथ से उत्साहित मनोज तिवारी बोले, वोकल फॉर लोकल अभियान को दिल से अपना रहा देश
SHIDDHANT
28 Nov 2025 9:54 PM IST

x
Delhi दिल्ली: इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में आई 8.2 प्रतिशत की रियल जीडीपी ग्रोथ पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि लगातार दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दिखना अपने-आप में इस बात का संकेत है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल अभियान को दिल से अपना रही है। मनोज तिवारी का मानना है कि यह ग्रोथ बिल्कुल असामान्य और बेहद उत्साहजनक है, क्योंकि यह दिखाता है कि लोग आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर एकजुट होकर बढ़ रहे हैं। जब देशवासी मिलकर एक दिशा में चलते हैं, तो ऐसे ही मजबूत आंकड़े निकलकर आते हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नतीजे और भी बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत का हर नागरिक सजग रहकर, देशहित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े, तभी हर तरह की सुविधाएं और तरक्की देश को मिलती रहेंगी। यमुना विहार के एमटीएनएल ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मनोज तिवारी ने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि साध्वी ऋतंभरा की कथा में भाग लेने का उन्हें सौभाग्य मिला। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल था, क्योंकि दीदी ऋतंभरा सिर्फ आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए ही नहीं, बल्कि वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में अनाथ बच्चों की देखभाल और सेवा-भाव के लिए भी जानी जाती हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि दीदी ऋतंभरा की वाणी में एक विशेष शक्ति है। वे सिर्फ धार्मिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि अंतर्मन को छू लेने वाला संदेश देती हैं। सैकड़ों लोग कथा में शामिल हुए और सभी का अनुभव एक-सा था कि विज्ञान का ज्ञान अलग है, लेकिन अंतर्मन का ज्ञान अलग ही ऊर्जा देता है। उनके शब्दों में वही गहराई और सकारात्मकता दिखती है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने और क्षेत्रवासियों ने मिलकर कथा में पूरे मन से भाग लिया और दीदी ऋतंभरा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और अच्छे विचारों का प्रसार करते हैं।
Tagsमनोज तिवारीभाजपा सांसदरियल जीडीपी8.2% वृद्धिआत्मनिर्भर भारतवोकल फॉर लोकलआर्थिक प्रगतिवित्त वर्ष 2025-26दिल्ली समाचारस्वदेशी अभियानश्रीमद्भागवत कथासाध्वी ऋतंभरावृंदावन वात्सल्य ग्रामआध्यात्मिक आयोजनसमाज में सकारात्मकताएकताभारत विकास।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





