दिल्ली-एनसीआर

नोएडा ग्रेनो प्राधिकरण के अध्यक्ष बने मनोज कुमार, नरेंद्र भूषण 4 प्राधिकरणों के चेयरमैन

Admin Delhi 1
21 March 2023 12:16 PM IST
नोएडा ग्रेनो प्राधिकरण के अध्यक्ष बने मनोज कुमार, नरेंद्र भूषण 4 प्राधिकरणों के चेयरमैन
x

नॉएडा: अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण को यमुना अथॉरिटी, यूपीएसआईडीए, सहतरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण और गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बारे में औद्योगिक विकास विभाग की ओर से गयाआदेश जारी कर दिया है।

नरेंद्र भूषण का 11 महीने पहले ग्रेटर नोएडा से तबादला हुआ था। वह पहले ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। नरेंद्र भूषण की औद्योगिक विकास में यह छठी पोस्टिंग है। नरेंद्र भूषण पंजाब के भठिंडा के रहने वाले हैं। वह फिलहाल अभी लोक निर्माण विभाग के सचिव थे। मनोज कुमार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Next Story