दिल्ली-एनसीआर

मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ी

Rounak Dey
3 Jun 2023 1:19 PM GMT
मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ी
x
अस्पताल में फिर भर्ती
दिल्ली | आबकारी नीति घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने 8 घंटे की अंतरिम बेल दी है। इसी कड़ी में जमानत मिलने के बाद वह शनिवार को अपने घर पहुंचे हैं। शनिवार सुबह मनीष सिसोदियो जेल से दिल्ली पुलिस की निगरानी में अपने घर पहुंचे हैं। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को पत्नी से मिलने के लिए 10 से 5 बजे तक का समय दिया है। यानी मनीष सिसोदिया आठ घंटे तक जेल से बाहर रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने पत्नी की सेहत को देखते हुए उन्हें अंतरिम राहत दी थी। हालांकि, जमानत पर अभी कोर्ट में फैसला रिजर्व रखा है। मनीष की पत्नी की तबीयत बिगड़ी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष सिसोदिया के घर पंहुचने से पहले ही उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
Next Story