दिल्ली-एनसीआर

मनीष सिसोदिया की ललकार: दिल्ली निगम चुनाव में भाजपा की हार तय

Admin Delhi 1
23 March 2022 1:38 PM GMT
मनीष सिसोदिया की ललकार: दिल्ली निगम चुनाव में भाजपा की हार तय
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार निश्चित है। सिसोदिया ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि दिल्ली निगम चुनाव को भाजपा ने जानबूझ कर टाल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता निगम में हो रहे भ्रष्टाचार से त्रस्त है। राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि वह भाजपा का सफाया करेगी। इसी हार की डर से जानबूझ कर चुनाव टाले गए हैं। सिसोदिया ने कहा कि निगम का चाहे एकीकरण किया जाए, चाहे तीनों निगम रखे जाएं। इस बार आम आदमी पार्टी भाजपा को बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगमों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। पूरी दिल्ली में गंदगी का अंबार लगा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने तीनों निगमों के एकीकरण पर मुहर लगा दी है। यह बिल जब संसद में पास हो जाएगा तो दिल्ली के तीनों निगम एक हो जाएंगे और पूरी दिल्ली में एक ही मेयर होगा।

Next Story