दिल्ली-एनसीआर

शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटे को बालकनी से फेंका, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Triveni
17 Dec 2022 12:04 PM IST
शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटे को बालकनी से फेंका, आरोपी हुआ गिरफ्तार
x

फाइल फोटो

दिल्ली के कालका जी इलाके में एक शख्स ने अपने 2 साल के बेटे को बालकनी से नीचे फेंका दिया और उसके बाद खुद भी नीचे कूद गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली के कालका जी इलाके में एक शख्स ने अपने 2 साल के बेटे को बालकनी से नीचे फेंका दिया और उसके बाद खुद भी नीचे कूद गया. आरोपी शख्स का नाम मान सिंह बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबकि दोनों घायलों को एम्स में भर्ती किया गया. ये घटना कल की है. पुलिस के मुताबिक मान सिंह और उसकी पत्नी पूजा के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. इसलिए पूजा अपने 2 बच्चों के साथ अपनी दादी के पास कालका जी आ गई थी.

कल मान सिंह उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचा था. इस दौरान पूजा से झगड़ा हो गया और बाद में उसने बच्चे को नीचे फेंक दिया. फिर खुद भी नीचे कूद गया. पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
युवती की गोली मारकर हत्या
यूपी के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Story