दिल्ली-एनसीआर

महिला से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा शख्स, अश्लील वीडियो पति को दिखाया, फिर...

Nil dhankar
12 Jun 2022 3:40 PM IST
महिला से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा शख्स, अश्लील वीडियो पति को दिखाया, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में एक व्यक्ति 23 वर्षीय महिला से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद जब पीड़िता ने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने सारी बात महिला के पति को बता दी। अब महिला के पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 23 साल है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि शादी से पहले वह पवर्तीया कॉलोनी में परिजनों के साथ रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रह रहे एक युवक ने 12 साल की उम्र में ही उसे शादी के झांसे में ले लिया और दुष्कर्म करने लगा।
इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे। आरोप है कि शादी के बाद भी पड़ोसी उस पर शारीरिक संबंध जारी रखने का दबाव बनाता रहा। मना करने उसने अश्लील वीडियो और फोटो उसके पति को दिखा दिए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है। उसकी भी शादी हाल ही में हुई है। पति द्वारा घर से बाहर निकाले जाने के बाद पीड़िता आरोपी के पास पहुंची और उससे शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया है। उसने महिला को शादीशुदा होने की बात कह उसे घर भगा दिया है।
Next Story