दिल्ली-एनसीआर

ग्रेटर कैलाश में दो-दो गेट तोड़कर शख्स का हत्या, फ्लैट में 3 घंटे तक रहे आरोपी

Deepa Sahu
21 Dec 2021 1:33 AM GMT
ग्रेटर कैलाश में दो-दो गेट तोड़कर शख्स का हत्या, फ्लैट में 3 घंटे तक रहे आरोपी
x
दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में एक शख्स की हत्या कर दी गई।

नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में एक शख्स की हत्या कर दी गई। वह दिल्ली हाट आर्ट गैलरी में वाइज प्रेजिडेंट के तौर पर काम करते थे। मूलरूप से जम्मू के रहने वाले वाइज प्रेजिडेंट की हत्या मुंह भींचकर या फिर गला दबाकर की गई लगती है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हत्यारों का इरादा क्या उनकी हत्या करना था या फिर घर से कुछ लूटा भी गया है। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग कैद हुए हैं। जो फ्लैट के अंदर 3 घंटे से अंदर रहे। हत्या रविवार-सोमवार रात किसी भी वक्त की गई।

जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था मृतक
साउथ दिल्ली की डीसीपी बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि मृतक का नाम राहुल ठाकुर (36) है। मूलरूप से वह जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। वह यहां जीके-1 एस ब्लॉक की एक बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर अपनी मां अनीता के साथ रहते थे। वह पिछले महीने नवंबर की शुरूआत में ही यहां किराए पर रहने के लिए आए थे। सोमवार सुबह 9:40 बजे इनके मकान मालिक ने पुलिस को कॉल करके बताया कि हमारा किराएदार बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने पर ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर तीन मोबाइल फोन मिले। तीन-चार दिन पहले ही उनकी मां जम्मू गई थी।
दो लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए
पुलिस ने बताया कि घर से कुछ लैपटॉप गायब मिले हैं। अभी तक की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। जिससे यह कहा जा सके कि लूट का विरोध करने पर यह हत्या की गई है। घर में दो लोग दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से पहला शख्स स्विफ्ट डिजायर कार में रविवार-सोवार आधी रात 12:58 बजे कार से आता दिखाई दिया है। जबकि दूसरा करीब एक घंटे बाद ऑटो से आया।
दो गेट तोड़ भीतर पहुंचे, सुबह 5 बजे निकले
राहुल के फ्लैट के पहले दो गेट टूटे मिले हैं। पहले गेट की कुंडी तोड़ी गई थी। दूसरे गेट को तोड़ा गया था। अंदर जहां वह मरे मिले। वहां एसी की ग्रिल भी टूटी मिली है। दोनों हत्यारे फ्लैट से सोमवार सुबह 5 बजे के बाद जाते दिखाई दे रहे हैं। घर के अंदर 3 घंटे से भी अधिक वक्त तक रहे हत्यारों का क्या मकसद रहा होगा। यह भी जांच की जा रही है। उनके दो-तीन लैपटॉप गायब हैं। हो सकता है कि हत्यारों को किसी ऐसी चीज की तलाश हो। जिसे ढूंढने में उन्हें इतना वक्त लगा हो। इसमें कोई मोटी पेमेंट या फिर कुछ और चीज।
मर्डर के बाद कॉलोनी में डर का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सवाल यह है कि दो-दो गेट तोड़े गए। लेकिन यह आवाज किसी ने नहीं सुनी। शारीरिक रूप से भी मृतक राहुल मजबूत कदकाठी के थे। उनकी हाइट करीब 6 फुट और वजन तकरीबन 90 किलो था। ऐसे कदकाठी वाले शख्स को होश में रहते हुए आसानी से दो लोग बिना चोट पहुंचाए काबू आसानी से काबू नहीं पा सकते। तो क्या उन्हें सोते हुए मारा गया? हत्यारों को उनके बारे में पहले से कुछ जानकारी थी? या पहले दिन खाने में उन्हें कुछ ऐसी चीज दी गई। जिससे रात में उन्हें गहरी नींद आ गई। वह यहां मुंबई से आए थे। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में इस तरह से हुई हत्या से लोग डरे हुए हैं।


Next Story