दिल्ली-एनसीआर

यमुना में डूबने से युवक की मौत, उगते सूरज को देखने के चक्कर में गई जान

Rani Sahu
12 Jun 2023 7:23 PM IST
यमुना में डूबने से युवक की मौत, उगते सूरज को देखने के चक्कर में गई जान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में सोमवार को यमुना नदी में डूबकर 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहिणी निवासी मानुष मलिक के रूप में हुई। मानुष मलिक यूपीएससी की तैयारी करता था। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह मानुष मलिक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ यमुना किनारे पहुंचा था। युवकों का इरादा सूर्योदय को देखना था। इसी बीच मानुष मलिक ने यमुना में नहाने का मन बनाया और पानी में उतर गया। लेकिन, वो नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की मदद से मानुष मलिक के शव को यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना की जांच को लेकर मृतक के दोस्तों और परिवार वालों का बयान भी लिया जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story