दिल्ली-एनसीआर

डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना में कूदकर शख्स ने दी जान, मृतक की नहीं हुई पहचान

Rani Sahu
14 Jun 2023 3:10 PM GMT
डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना में कूदकर शख्स ने दी जान, मृतक की नहीं हुई पहचान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में कूदकर एक शख्स ने बुधवार दोपहर को जान दे दी। सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दोपहर 1.45 बजे एक कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान डीएनडी फ्लाईओवर पर एक बाइक मिली। जिसका रजिस्ट्रेशन द्वारका इलाके के राजू कुमार के नाम पर है।
पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी देने वाले आरिफ ने बताया कि वो नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान डीएनडी फ्लाईओवर से एक आदमी को यमुना में कूदते देखा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। लेकिन, मृतक की शिनाख्त में मदद करने वाला कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस बाइक के जरिए शव की शिनाख्त में जुटी है।
--आईएएनएस
Next Story