- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- तुष्टीकरण की राजनीति...
दिल्ली-एनसीआर
तुष्टीकरण की राजनीति कर रही ममता बनर्जी, बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर
SHIDDHANT
8 Oct 2025 8:33 PM IST

x
Delhi दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिससे हिंदुओं का जीना मुश्किल हो गया है। हिंदू महिलाओं पर अत्याचार, सांसद-विधायक की पिटाई जैसी घटनाएं कैमरे में कैद हैं और देश-विदेश में देखी जा रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम समुदाय को प्राथमिकता देकर हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना रही है। बंगाल की जनता इन नीतियों से त्रस्त है। ममता सरकार का तुष्टीकरण का खेल अब नहीं चलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और ममता सरकार का जाना तय है। इन नीतियों का खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
श्रीराज नायर ने आगे कहा कि मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि वो ममता सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों को खारिज करे और विकास के लिए मजबूत नेतृत्व का समर्थन करे। बंगाल में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और जनता अब जागरूक है। श्रीराज नायर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 24 साल के अपने नेतृत्व में देश को नई दिशा दी है। देश के हित में पीएम मोदी तमाम बड़े कदम उठा रहे हैं। हम उनके नेतृत्व की सराहना करते हैं। उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।
उन्होंने आगे कहा, “यूपीए सरकार के दौरान तुष्टीकरण और ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव से हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची गई थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की राह पकड़ी। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे ऐतिहासिक कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में विकास की राजनीति है, मुंबई में नए एयरपोर्ट और मेट्रो का उद्घाटन इसी प्रगति का प्रमाण है। मोदी सरकार ने देश को प्रगति के पथ पर ले जाकर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।
TagsVHPश्रीराज नायरममता बनर्जीतुष्टीकरणहिंदू समुदायपश्चिम बंगालपीएम मोदीअयोध्या राम मंदिरअनुच्छेद 370मुंबई एयरपोर्टविकास।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





