दिल्ली-एनसीआर

मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना,कहा लोकतंत्र इमारतों से नहीं, लोगों की आवाज से चलता है

mukeshwari
28 May 2023 12:44 PM GMT
मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना,कहा लोकतंत्र इमारतों से नहीं, लोगों की आवाज से चलता है
x

नई दिल्ली, । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन से दूर रखने और दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ मारपीट करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र इमारतों से नहीं बल्कि लोगों से चलता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि नये संसद के उद्घाटन का अधिकार राष्ट्रपति से छीन लिया गया। महिला खिलाड़ियों को सड़कों पर पीटा गया। भाजपा-आरएसएस के शासकों के तीन झूठ अब देश के सामने बेनकाब हो गए हैं- लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और बेटी बचाओ। मोदी जी याद रखिए, लोकतंत्र इमारतों से नहीं चलता, जनता की आवाज से चलता है।

कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी पीएम मोदी द्वारा रविवार सुबह नए संसद भवन भवन का उद्घाटन करने के बाद आई है। जब विरोध करने वाले पहलवान जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस ने बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और संगीता फोगट को रविवार को उस समय जंतर-मंतर से हिरासत में लिया जब वह पुलिस बैरिकेड्स को पार कर नये संसद भवन की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने धरना स्थल से उनके टेंट भी हटा दिए।

पहलवानों ने नए संसद भवन के पास पंचायत करने का ऐलान किया था। 23 अप्रैल से पुनिया, मलिक और विनेश जैसे प्रमुख भारतीय पहलवान जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story