- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नॉएडा में गारमेंट...
दिल्ली-एनसीआर
नॉएडा में गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Admin Delhi 1
23 March 2023 11:22 AM IST

x
नॉएडा न्यूज़: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार की सुबह एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लियाा है।
जानकारी के अनुसार, थाना फेस 1 क्षेत्रांतर्गत नोएडा के सेक्टर 10 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पाते हुए थानाध्यक्ष फेस 1 और फायर आफिसर अरुण चौबे मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों की मदद से आग पा काबू पा लिया गया और रेस्क्यू कर फैक्ट्री के भीतर फंसे 10 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
Next Story





