दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के गौर सिटी में हुआ बड़ा हादसा, लिफ्ट से गिरकर 2 मजदूरों की मौत

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 1:57 PM GMT
नॉएडा के गौर सिटी में हुआ बड़ा हादसा, लिफ्ट से गिरकर 2 मजदूरों की मौत
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी सेंटर में काम करने वाले 2 लोगों की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दोनों मजदूर थे, जो गौर सिटी सेंटर में कार्य कर रहे थे। यह हादसा शनिवार की दोपहर को हुआ है। दोनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिरे थे। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story