- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सुपरटेक ईकोविलेज-1 में...
दिल्ली-एनसीआर
सुपरटेक ईकोविलेज-1 में मेंटेनेंस कर्मियों की दबंगई, लाठी-डंडे चले
Saba Naaz
27 Jun 2025 6:30 PM IST

x
Greno ग्रेनो : ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-1 हाउसिंग सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात लाइट न आने की शिकायत करने गए निवासियों को मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह (33) निवासी सेक्टर-3 बी ब्लॉक और सोहित सिंह (30) निवासी ग्राम दुजाना थाना बादलपुर के रूप में हुई है। निवासियों के अनुसार गुरुवार रात सोसायटी में बार-बार बिजली गुल हो रही थी। काफी देर तक लाइट न आने पर कुछ लोग मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से कारण पूछने लगे।
इसी दौरान वहां मौजूद मेंटेनेंस स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। कई लोगों को चोटें आई हैं। निवासियों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी मेंटेनेंस कंपनी और सुरक्षा एजेंसी के कर्मी निवासियों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। लेकिन इस बार सारी सीमाएं लांघ दी गईं। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही सोसायटी में आक्रोश का माहौल रहा।
बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा एजेंसी को हटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्र हुए। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बिजली की समस्या को लेकर मेंटेनेंस टीम और निवासियों के बीच कहासुनी हुई थी। जो बाद में मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसुपरटेक ईकोविलेज-1मेंटेनेंसकर्मियोंsupertech ecovillage-1maintenancepersonnelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





