- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- महेंद्र नाथ पांडेय ने...
दिल्ली-एनसीआर
महेंद्र नाथ पांडेय ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, कहा- पद नहीं, आचरण से बड़े नेता हैं
SHIDDHANT
26 July 2026 10:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर साझा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के व्यक्तित्व, कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ दिनों की घटनाओं के बीच धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कई भावनाएं साथ लेकर आई। उन्होंने कहा कि वर्षों से उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को ऐसे कार्यकर्ता के रूप में देखा है, जिनके लिए संगठन का हित हमेशा व्यक्तिगत हित से ऊपर रहा है।
उन्होंने लिखा कि छात्र जीवन से शुरू हुई धर्मेंद्र प्रधान की राजनीतिक यात्रा आज भी उसी समर्पण, सादगी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है। बातचीत के दौरान भी उनके व्यक्तित्व में वही सहजता, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते हैं, जो हर परिस्थिति में पद से नहीं, बल्कि अपने आचरण से बड़े बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि धर्मेंद्र प्रधान का अनुभव, ऊर्जा और नेतृत्व आगे भी संगठन और राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।
डॉ. पांडेय ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का स्नेह, मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं पर उनका विश्वास हमेशा प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि भविष्य में भी उनका योगदान संगठन और देश के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। यह इस्तीफा नीट पेपर लीक के बाद हो रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिया गया। जंतर-मंतर सीजेपी समेत तमाम छात्र प्रदर्शन कर रहे थे और हर हाल में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे।
Tagsधर्मेंद्र प्रधानमहेंद्र नाथ पांडेयभाजपाशिक्षा मंत्री इस्तीफानीट पेपर लीकछात्र आंदोलनपरीक्षा सुधारनरेंद्र मोदी सरकारभाजपा संगठननई दिल्लीराजनीतिक मुलाकातबीजेपी नेताकेंद्रीय मंत्रीशिक्षा व्यवस्थाधर्मेंद्र प्रधान समाचारDharmendra PradhanMahendra Nath PandeyBJPEducation Minister resignsNEET paper leakstudent agitationexam reformsNarendra Modi governmentBJP organisationNew Delhipolitical meetingBJP leaderUnion Ministereducation systemDharmendra Pradhan newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





