दिल्ली-एनसीआर

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
14 July 2022 10:59 AM IST
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ़्तार
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस ने एक किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीडि़ता को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। फिर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी।

थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी का कुछ समय पहले अपहरण हो गया था। रिंकू नाम के युवक ने पीडि़ता को अगवा किया था। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी बेटी को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रिंकू ने पीडि़ता की अश्लील वीडियो और फोटो लिए थे। इसके बाद उसने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिंकू के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी अपने घर पीलीभीत भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Next Story