दिल्ली-एनसीआर

वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, नौवीं की छात्रा को सभी ने जमकर पीटा

Admin4
5 Aug 2022 9:09 AM GMT
वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, नौवीं की छात्रा को सभी ने जमकर पीटा
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को खबर दी गई। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आरोपी लड़कियों को तलाश कर उनको थाने बुलाया गया।

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक स्कूल के बाहर आधा दर्जन लड़कियों ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो बनाकर उसे एक गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। शुरुआत में पीड़ित लड़की के परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर फैला और मीडिया कर्मियों के फोन पीड़ित परिवार के पास आने लगे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद जेजे एक्ट में शिकायत लेकर उसे दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आधा दर्जन लड़कियों ने उसे बुरी तरह पीटा

पीड़िता परिवार के साथ शक्ति नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह स्कूल के सामने आधा दर्जन लड़कियों ने उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान एक अन्य लड़की ने इसकी वीडियो भी बना लिया। वहां मौजूद लोगों ने लड़की को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

परिवार को धमका रही झगड़ा करने वाली मुख्य आरोपी लड़की

बाद में छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को झगड़े की बात बताई। ज्यादातर लड़कियों ने माफी मांग ली, लेकिन झगड़ा करने वाली मुख्य आरोपी लड़की ने माफी नहीं मांगी। उल्टा वह परिवार को धमका रही है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में उनकी बेटी का आरोपी लड़की से मामूली झगड़ा हुआ था।


Admin4

Admin4

    Next Story