दिल्ली-एनसीआर

असोला भाटी माइंस में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चार कृत्रिम झरनों का किया उद्घाटन

Admin2
27 Oct 2022 9:40 AM GMT
असोला भाटी माइंस में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चार कृत्रिम झरनों का किया उद्घाटन
x

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को क्षेत्र को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए परियोजना के तहत असोला भाटी माइंस में चार कृत्रिम झरनों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह विभिन्न एजेंसियों की कड़ी मेहनत के कारण संभव हुआ है।

एलजी बोले कि दिल्ली में ऐसे कई स्थान हैं, जहां विभिन्न परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं। नीली झील में ये झरने विकसित होने से दिल्लीवासियों के लिए ये बेहतरीन मनोरंजन स्थल होगा। जानकारी के अनुसार रोशनारा बाग में विकसित नर्सरी का भी नवंबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन किया जाएगा। झील से पानी को पंप करके झरने बनाए गए हैं। 100 फीट की ऊंचाई से सीढ़ियों से पानी झील में गिरता है। झरने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ऑक्सीजन भी मिलेगी।
Next Story