दिल्ली-एनसीआर

लू अलर्ट: तीन दिन का लू अलर्ट जारी हुआ दिल्ली से गुजरात तक

Admin Delhi 1
4 April 2022 6:55 AM GMT
लू अलर्ट: तीन दिन का लू अलर्ट जारी हुआ दिल्ली से गुजरात तक
x

दिल्ली: दिल्ली से लेकर गुजरात तक देश के उत्तर और मध्य भारत के हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली और गुजरात में हीट वेव पड़ने का अनुमान जारी किया है। राज्यों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 41 डिग्री पहुंचने की संभावना है। आज सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा: आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग 10 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। मार्च के महीने से ही दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने लगी थी। आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की संभावना है।

गुजरात में येलो अलर्ट जारी: वहीं गुजरात की बात करें तो यहां पर भी तीन दिन तक हीट-वेव का अनुमान जताया गया है। यहां पर अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि देश के उत्तर और मध्य भारत के हिस्सो में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।



Next Story