- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Loni: वायुसेना के...
Loni: वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

लोनी: वायु सेना के रिटायर्ड कर्मचारी शकलपुरा गांव निवासी धीरज सिंह ने लोनी तहसील के लेखपाल पर आरोप लगाते हुए पीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसको एक्स(ट्विट) किया है। उन्होंने सीएम को भी पत्र लिखा है।
धीरज सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय दिलाने अथवा इच्छा मृत्यु की स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह वर्ष 2008 नवंबर में वायु सेना से फ्लाईंग आफिसर के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। शकलपुरा गांव के जंगल में उनकी चार बीघा भूमि है। जिसका खसरा नंबर 1247 है। उन्हें भूमि पर ट्यूबवेल लगवाने के लिए बिजली का कनेक्शन लेना है। जिसके लिए हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। आरोप है कि क्षेत्र का लेखपाल पिछले आठ माह से उन्हें चक्कर कटवा रहा है। नई नई बात बनाकर प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में एसडीएम व डीएम से भी की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोनी एसडीएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पहले भी डीएम के सामने ट्रायल हो चुका है। उन्होंने बुजुर्ग को दोबारा तहसील में आकर मिलने और बात समझने की बात कही है।





