दिल्ली-एनसीआर

लगा लंबा जाम, बारापुला फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी अचानक आग

Admin4
5 July 2022 8:50 PM IST
लगा लंबा जाम, बारापुला फ्लाईओवर पर चलती कार में लगी अचानक आग
x

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर सोमवार शाम को एक कार में अचानक आग लग गई. पहले तो कार से एक छोटी चिंगारी निकली, लेकिन उसके बाद देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी. हालांकि उससे पहले ही कार चालक बाहर निकल आया था. दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन इस दौरान बारापुला पर लंबा जाम लग गया.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े 8 बजे घटी. कार में सीएनजी किट लगा हुआ था और इसमें आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच दमकल विभाग के साथ दिल्ली पुलिस भी कर रही है.

Next Story