दिल्ली-एनसीआर

क्रिकेटर ऋषभ पंत धोखाधड़ी मामला में गवाहों की सूची हुई दाखिल

Admin Delhi 1
5 Aug 2022 6:17 AM GMT
क्रिकेटर ऋषभ पंत धोखाधड़ी मामला में गवाहों की सूची हुई दाखिल
x

दिल्ली न्यूज़: साकेत कोर्ट स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अभितेष कुमार की अदालत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की ओर से दायर एक करोड़ 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वीरवार को क्रिकेटर मृगांक सिंह ने गवाहों की सूची दाखिल की। अदालत ने गवाहों को बयान दर्ज करने के लिए 23 अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। एक अगस्त को अदालत ने आरोपी मृगांक सिंह को अपने पक्ष में गवाहों की सूची पेश करने का निर्देश दिया था। ऋषभ पंत की शिकायत के मुताबिक मृगांक सिंह ने उसे अच्छी कीमत पर महंगी घडय़िां दिलाने की पेशकश की थी। इसके अलावा मृगांक ने पंत से गहने समेत महंगी वस्तुएं भी ली थीं, जिसे उसने नहीं लौटाया। शिकायत के मुताबिक, मृगांक सिंह ने पंत को बताया कि उसने लग्जरी घडिय़ां, बैग, आभूषण खरीदने और बेचने का व्यवसाय शुरू किया है, उसने पंत से झूठे वादे किए कि वह उनके लिए बहुत सस्ते दामों पर लग्जरी घडिय़ां और अन्य सामान खरीद सकता है।

इसके बाद ऋषभ पंत ने मृगांक सिंह को एक बड़ी धन राशि ट्रांसफर कर दी इसके अलावा उन्होंने कुछ कीमती सामान भी मृगांक को दिए, ताकि वह उन सामानों को फिर से बेचकर पंत को भारी मुनाफा दे सके। मृगांक सिंह ने ऋषभ पंत को चेक जारी किया। जब ऋषभ पंत ने इस चेक को बैंक में लगाया तो वो चेक बाउंस हो गया। उसके बाद ऋषभ ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था।

Next Story