दिल्ली-एनसीआर

मिड-डे मील का टेंडर लेने के चक्कर में लगवा बैठी ₹20 लाख का चूना, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 1:12 PM GMT
मिड-डे मील का टेंडर लेने के चक्कर में लगवा बैठी ₹20 लाख का चूना, जानिए पूरी खबर
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: सेक्टर-52 निवासी प्रिया गुप्ता को मिड-डे मील का टेंडर दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को फर्जी कागजात दिखाकर झांसे में फंसा दिया था। महिला से ठगों ने कई बार में पैसा ट्रांसफर कराया था। इस मामले में पीड़ित महिला ने सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने ट्रांसफर करवाए 20 लाख रुपए: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में दूर के एक परिचित कुंवर विजयंत सिंह क्रोमिसिंग सोसाइटी के निवासी है। उन्होंने महिला को बताया था कि बेंगलुरु में एक एनजीओ है, जिसमे वो कांट्रेक्टर है। वह उन्हें मिड-डे मील का टेंडर आसानी से दिलवा देंगे। आरोपी कुंवर विजयंत सिंह ने पीड़िता से कहा कि जिसके लिए उनको 25 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। महिला को झांसे मे फंसाने के लिए आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार करवाए और भेज दिए। आरोपी ने महिला से कई बार में 20 लाख रुपए अपने अकॉउंट में ट्रांसफर करा लिया।

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा: पीड़िता ने बताया कि उसी दौरान कई मेल्स भी उनके साथ आए थे। उनमें कई ई-मेल्स का आईपी एड्रेस अमेरिका का था। जिससे महिला को ठगी का शक हुआ। शक होने पर पीड़िता ने खुद गाजियाबाद बीएसए ऑफिस जाकर पता किया, जहा पता चला कि मिड-डे मील को लेकर कोई टेंडर नहीं जारी किया गया है। ठगी होने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी से संपर्क किया तो वो लगातार बहाने बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story