दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में आज हलकी बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, बाकी राज्यों में भी होगी बारिश

Admin Delhi 1
21 April 2022 7:34 AM GMT
दिल्ली एनसीआर में आज हलकी बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, बाकी राज्यों में भी होगी बारिश
x

दिल्ली मौसम न्यूज़: भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कई राज्यों में आज राहत भरी बारिश होने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में भी आज मौसम करवट लेगा। सुबह से ही यहां बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। आज दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं असम मेघालय में अगले पांच दिन तक लगातार बारिश आने का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छिंटे पड़ने का पूर्वानुमान है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी चलने तथा हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा,यहा इस मौसम के सामान्य तापमान के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यनूतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.6 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 57 प्रतिशत और न्यूनतम 16 प्रतिशत रहा।

दिल्ली के साथ आज यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमची हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। उत्तराखंड में भी आज बारिश के आसार हैं। देरहादून का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Next Story