दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में कई जगह हल्की बारिश हुई, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

jantaserishta.com
20 May 2022 9:29 PM IST
दिल्ली में कई जगह हल्की बारिश हुई, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
x
पढ़े पूरी खबर

दिन में भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट ले ली. दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हल्की बारिश हुई. मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, नई, पूर्वी दिल्ली के आसपास के इलाकों में करीब 40 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं.

वहीं एनसीआर (बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम) गोहाना, गन्नौर, हांसी, सिवानी, सोनीपत, तोशाम, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली (हरियाणा) कांधला, खतौली, बड़ौत, बागपत, मेरठ मोदीनगर, किठौर और गढ़मुक्तेश्वर में भी आंधी चलने के बाद बारिश की सूचना मिली है.

आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर कई दिन बारिश होने के आसार जताए गए हैं. राजधानी में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया गया है. रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इस दिन बारिश होगी. इसके बाद 23 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच जाएगा.

फिर 24 मई को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 22 मई से लेकर 24 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद, 25 और 26 मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे.

उत्तराखंड में होगी बारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार जताए हैं. इसकी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने वहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ बागेश्वर और नैनीताल में ज्यादा बारिश होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story