- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ली छ्यांग ने...
दिल्ली-एनसीआर
ली छ्यांग ने विशेषज्ञों, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक संगोष्ठी की अध्यक्षता की
SHIDDHANT
20 Jan 2026 9:01 PM IST

x
Delhi दिल्ली: सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट और 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा के दो मसौदा संस्करणों पर राय और सुझाव सुनने के लिए विशेषज्ञों, उद्यमियों और शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक संगोष्ठी की अध्यक्षता की।
संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि पिछला वर्ष असाधारण रहा। जटिल और चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण का सामना करते हुए, चीन ने आर्थिक चक्र को स्थिर करने, आर्थिक संरचना को समायोजित करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई व्यावहारिक उपाय लागू किए। विकास के लिए सकारात्मक कारक लगातार बढ़ते रहे, कारक प्रवाह सक्रिय रहा और बाजार में विश्वास काफी मजबूत हुआ। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के आधार पर इस वर्ष और 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद, ली छ्यांग ने बताया कि इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि की शुरुआत हो रही है, और बाहरी परिस्थितियां जटिल और अस्थिर बनी हुई हैं, जिनमें अनिश्चितताएं और अप्रत्याशित कारक बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, यह स्वीकार करना होगा कि चीन के दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए सहायक परिस्थितियां और बुनियादी रुझान अपरिवर्तित हैं, और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की संभावनाएं व्यापक हैं।
Tagsचीनली छ्यांग15वीं पंचवर्षीय योजनाआर्थिक सुधारउच्च गुणवत्ता विकासविशेषज्ञ संगोष्ठीसामाजिक और आर्थिक विकासबाहरी चुनौतियांनीति सुझावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





