दिल्ली-एनसीआर

एलजी ने दिए आदेश, 11 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Admin4
11 Aug 2022 12:24 PM GMT
एलजी ने दिए आदेश, 11 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार के इस मामले में इन अधिकारियों में तत्कालीन सदस्य (वित्त) और सदस्य (इंजीनियरिंग) भी नामजद हैं। उपराज्यपाल ने रिटायर हो चुके नौ अधिकारियों से पूरी पेंशन को स्थायी रूप से वापस लेने का आदेश दिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भ्रष्टाचार के नौ साल पुराने एक मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार के इस मामले में इन अधिकारियों में तत्कालीन सदस्य (वित्त) और सदस्य (इंजीनियरिंग) भी नामजद हैं। उपराज्यपाल ने रिटायर हो चुके नौ अधिकारियों से पूरी पेंशन को स्थायी रूप से वापस लेने का आदेश दिया है।

Next Story