दिल्ली-एनसीआर

रविदास जयंती पर एलजी बैजल का एलान, कल दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश

Deepa Sahu
15 Feb 2022 9:16 PM IST
रविदास जयंती पर एलजी बैजल का एलान, कल दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश
x
पूरे देश में बुधवार को संत रविदास जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

पूरे देश में बुधवार को संत रविदास जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को नोटिस जारी कर राजधानी में अवकाश की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बुधवार को बंद रहेंगे।


एलजी के इस आदेश में यह भी लिखा है कि 14 दिसंबर 2021 को रविदास जयंती के दिन जिस रिस्ट्रिक्टेड अवकाश की घोषणा की गई थी उसे निरस्त किया जा रहा है। इस बार रविदास जयंती काफी मायनों में खास है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश के वोटरों को लुभाने के लिए भी इस दिन सभी पार्टियां अलग-अलग कार्यक्रम रख रहीं हैं। इस वर्ष संत रविदास की 645वीं जयंती मनाई जा रही है।
Next Story