- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- श्री राम के चरित्र से...
दिल्ली-एनसीआर
श्री राम के चरित्र से सीख ले देश को आगे लेकर जाए जेन-जी: सीएम रेखा गुप्ता
SHIDDHANT
1 Oct 2025 11:03 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बुधवार को सक्षम फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। कार्यक्रम में पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रामायण हमारे जीवन का शाश्वत दर्पण है। यह हमें सिखाती है कि संकटों में साहस, विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और अन्याय के सामने धर्म पर अडिग रहना ही सच्चा जीवन पथ है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत मंडपम में सक्षम फाउंडेशन द्वारा आयोजित संपूर्ण रामायण कार्यक्रम में इस अमर परंपरा की दिव्यता का अनुभव किया और प्रभु श्रीराम के प्रति युवा पीढ़ी की गहन आस्था और असीम प्रेम की साक्षी बनी। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज की उपस्थिति रही।
रेखा गुप्ता ने कहा कि रामलीला को दर्शकदीर्घा में बैठे सभी लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए ना देखें। इससे जीवन की उपलब्धि भी लें। खासतौर पर उन्होंने भारत के जेन-जी को यह संदेश दिया कि वे रामायण से कितना कुछ सीख सकते हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा, "आज पूरा भारत राममय हो गया है। नवरात्रि के दिनों में प्रभु राम का गुणगान होता है। हर गली-मोहल्ले में प्रभु राम के गीत और प्रभु राम की लीला का मंचन होता है। ऐसे में संपूर्ण रामायण के माध्यम से नए तरीके से आज की जनरेशन में राम चरित्र को दिखाना अपने आप में अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जेन-जी ही अब अपने नए विजन और नए इनोवेशन के साथ भारत को आगे लेकर जाने वाली है। ऐसे में श्री राम के चरित्र को समाज तक पहुंचाना एक बहुत बड़ा काम है।
Tagsदिल्लीसक्षम फाउंडेशनसंपूर्ण रामायणरेखा गुप्ताभारत मंडपमराम चरित्रनवरात्रियुवा पीढ़ीसांस्कृतिक कार्यक्रमबांसुरी स्वराजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





