दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के द्वारका में वकील की गोली मारकर हत्या

Rani Sahu
1 April 2023 11:31 PM IST
दिल्ली के द्वारका में वकील की गोली मारकर हत्या
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार दो हमलावरों ने शनिवार को 53 वर्षीय एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान द्वारका के सेक्टर-12 निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है और 2021 में उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
पुलिस के अनुसार शनिवार को शाम करीब 4:20 बजे द्वारका के सेक्टर-1 के पास हत्या की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर, यह पता चला कि बाइक सवार दो हमलावरों ने मारुति एर्टिगा कार में पेशे से वकील वीरेंद्र को गोली मार दी।
अधिकारी ने कहा, प्रथम ²ष्टया, व्यक्तिगत दुश्मनी के एंगल का कारण होने का संदेह है। हालांकि, कई टीमें सभी एंगलों से मामले की जांच कर रही हैं।
--आईएएनएस
Next Story