दिल्ली-एनसीआर

Lata Mangeshkar Award: पीएम मोदी को प्रदान किया जाएगा प्रथम 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार'

Deepa Sahu
11 April 2022 11:58 PM IST
Lata Mangeshkar Award: पीएम मोदी को प्रदान किया जाएगा प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार
x
बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जानी-मानी गायिका की स्‍मृति में आरंभ किया गया प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा. प्रसिद्ध पार्श्‍व गायिका लता मंगेशकर का इस वर्ष फरवरी में निधन हो गया था. मास्‍टर दीनानाथ मंगेशकर स्‍मृति प्रतिष्‍ठान की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरस्‍कार समारोह मुंबई के षणमुखानंद सभागार में 24 अप्रैल को होगा. यह पुरस्‍कार प्रत्‍येक वर्ष ऐसे व्‍यक्ति को दिया जाएगा जिसने राष्‍ट्र और देशवासियों के लिए क्रान्तिकारी, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो.




Next Story